वक्त के सांचे में ढलना सभी को आता है ,
वक्त को सांचे में ढालो तो कुछ बात बने !
अच्छे समय में हँसना सभी को आता है ,
हँसते हुए बुरे वक्त को बिताओ तो कुछ बात बने !
जिंदगी तो यूँ भी कट जायेगी ,
जिंदगी को निखार के , संवार के , बिताओ तो कुछ बात बने !
लड़े बिना ही हार गए जिंदगी में ,
मुश्किलों से लड़कर बनो सिकंदर ," प्रवीण " तो कुछ बात बने !
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें