बुधवार, 11 फ़रवरी 2009

अनपद औरत

वो एक औरत थी , उस की उम्र ५५ वर्ष थी ,

४ लड़कियां १ लड़का , घर का मकान २२ कमरों का ,

पति बैंक कर्मचारी -तनख्वाह २२००० रूपये महिना !

और वो अपने ही घर में ७ फुट बाई ८ फुट के कमरे में

अपनी ३ कंवारी बेटियों और एक बेटे के साथ रहती थी !

क्यों की उस का आदमी उसे मारता था ,दूसरी औरत रखना चाहता था , राशन के पैसे नही देता था ,

बिजली भी काट देता था ,घर में सिलाई भी नही करने देता था !

क्यों ? क्यों कि वो अनपद थी !

वो औरत बच्चों को खाना खिलाने के लिए स्कूल में चपरासी बन गई ,

बेटी कि शादी कर सके इसलिए अस्पताल में सफाई करने लगी !

मालूम है क्यों ?

क्यों कि वो अनपद थी !

अपने अधिकार नहीं समझती थी !

पति कि मार खाती थी ,ठोकरे खाती रही , हर किसी के सामने हाथ जोड़ -जोड़ कर पति को समझाने कि मन्नत करती रही !

मालूम हैं क्यों ?

क्यों कि वो अनपद थी !

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें