शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2009

इजाज़त

इजाज़त हो तो

डूब जाना चाहता हूँ मैं , तुम्हारे प्यार की गहराइयों में ,

छू लेना चाहता हूँ मैं , तुम्हारे प्यार की उंचाइयो को ,

पा लेना चाहता हूँ मैं , तुम्हारे प्यार की जुनूनियत को ,

अगर इजाज़त हो तो --

प्यार करना चाहता हूँ मैं , तुम्हारी बातों को ,

इज्ज़त देना चाहता हूँ मैं , तुम्हारी चाहतों को ,

सलाम करना चाहता हूँ मैं , तुम्हारी मासूमियत को ,

अगर इजाज़त हो तो --

सहेजना चाहता हूँ मैं ,तुम्हारी यादों को ,

पूजना चाहता हूँ मैं ,तुम्हारी भावनाओं को ,

समर्पित होना चाहता हूँ मैं , तुम को ,

अगर इजाज़त हो तो --

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें